पीलीभीत के जिला पंचायत सभागार में बृहस्पतिवार को हुई बोर्ड बैठक में हंगामा हो गया। बैठक में खाद की उपलब्धता और अन्य सवालों पर जवाब दे रहे जिला कृषि अधिकारी के साथ युवक ने हाथापाई कर दी गई। उनको थप्पड़ मारा और गिरेबान पकड़कर बैठक से बाहर निकाल दिया। इसके बाद सभी अधिकारी बैठक छोड़कर चले गए। हाथापाई का वीडियो भी सामने आया है।