पीलीभीत के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देशनगर स्थित आम के बाग में सोमवार सुबह अचानक गोली चलने की आवाज से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो दंग रह गए।लहूलुहान हालत में युवक का शव पड़ा था। बाग में पड़े शव के पास तमंचा और कारतूस भी मिले। सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी और कोतवाल सत्येंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। सीओ सिटी ने बताया कि मृतक युवक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। उसकी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।