फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महंत सत्यगिरि ने जिंदा समाधि लेने का निर्णय टाला, अनशन जारी

पीलीभीत के बिलसंडा से सटे श्री लंगड़े बाबा के महंत सत्यगिरि ने बुधवार की दोपहर 12 बजे जिंदा समाधि लेने की घोषणा कर की थी। अधिकारियों के समझाने पर उन्होंने समाधि का निर्णय टाल दिया है। महंत सत्यगिरि मंदिर का जीर्णोद्धार की मांग कई माह से कर रहे हैं। जीर्णोद्धार के कार्य न होने पर उन्होंने बुधवार की दोपहर 12 बजे समाधि लेने की घोषणा की । इस पर बुधवार को नायब तहसीलदार वीरपाल यादव, एसओ जगदीप मलिक , संजू सिंह समेत कई लोग पहुंच कर उनको समझाने का प्रयास किया । इसके बाद उन्होंने समाधि का निर्णय टाल दिया। महंत ने कहा कि अधियारियो ने दो माह का समय दिया इस पर उन्होंने समाधि का निर्णय टाला है लेकिन अनशन जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें