फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गांव बर्रामऊ के आसपास चहलकदमी कर रहा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

मुकेश कुमार Updated Thu, 08 Jan 2026 04:30 PM IST

पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र के गांव बर्रामऊ में पिछले एक माह से तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों मं दहशत है। खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। रात्रि के समय तेंदुआ की चहलकदमी आबादी के पास दिखती है। वन विभाग की ओर से पिंजरा तो लगाया गया, लेकिन सक्रियता से पकड़ने के प्रयास नहीं किए जा रहे। इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ 10 से अधिक आवारा कुत्तों को निवाला बना चुका है। तीन दिन पहले तेंदुआ वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे के पास तक गया था। कैमरे में फोटो भी कैद हुई है। मगर वन विभाग अब तक गंभीर नहीं हुआ है। पिंजरे और कैमरे की निगरानी में भी शिथिलता बरते जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें