फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा, मासूम बच्ची समेत पांच लोगों की मौत

मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Aug 2025 06:18 PM IST

पीलीभीत के जहानानाबाद क्षेत्र में शनिवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हुआ। बिसेन गांव के पास हरिद्वार नेशनल हाईवे पर कार और टेंपो की टक्कर से मासूम बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। ये सभी लोग टेंपो में सवार थे। घायलों को जहानाबाद सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने घायलों का उपचार शुरू किया। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पांच लोगों की मौत हुई है। बाकी लोग घायल हैं। उनका उपचार चल रहा है। एक गंभीर घायल को बरेली रेफर किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें