फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: रास्ते से महज चार फीट की ऊंचाई पर बिजली की तार, हादसे का खतरा

जिला मुख्यालय स्थित प्रतापनगर में बिजली की तार रास्ते से महज चार फीट ऊंची है। ऐसे में यहां पर हादसों का खतरा बना हुआ है। इस रास्ते से होकर वार्ड वासी और स्थानीय बच्चे स्कूल पहुंचते हैं। बच्चों की आवाजाही से दुर्घटन का अंदेशा दोगुना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बोर्ड को इस बारे में सूचित किया गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इस तार को पहले खंभे के साथ बांधा गया था लेकिन समस्या का हल नहीं हो सका है। लोगों ने जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग उठाई है। बिजली बोर्ड हमीरपुर के अधिशाषी अभियंता एनपी अबरोल ने कहा कि यहां पर एक और खंभा स्थापित करने के लिए एस्टीमेट मांगा गया है। फिलहाल बिजली केबल की ऊंचाई को बढ़ाया जाएगा ताकि हादसे का खतरा न रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें