फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में दो घंटे तक हुई झमाझम बारिश... शहर की सड़कों पर जलभराव से जूझे लोग

पीलीभीत जिले में बृहस्पतिवार सुबह मौसम में बदलाव हुआ। सुबह करीब सात बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश से शहर की सड़कें तालाब बन गईं। जरूरी काम से बाहर निकले लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ा। विकास भवन के कई कार्यालयों में भी पानी पहुंच गया। बारिश ने लोगों को गर्मी से तो राहत दी, लेकिन जलभराव से काफी दिक्कत हुई। बारिश के दौरान कई मोहल्लों में बिजली गुल रही। झमाझम बारिश से पीलीभीत से बीसलपुर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की रफ्तार भी थमी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें