फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गांव के करीब पहुंचा तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइज कर किया रेस्क्यू

पीलीभीत जिले के लधपुरा गांव में शनिवार को सुबह खेतों में तेंदुआ पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। तेंदुआ गन्ने के खेत में छिपा हुआ था। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और निगरानी शुरू कर दी। ग्रामीणों को सतर्क रहने और खेतों के आसपास जाने से बचने की हिदायत दी गई। कुछ देर बाद रेस्क्यू टीम भी पहुंच गई। टीम के दक्ष गंगवार ने एक डॉट मारकर तेंदुए को ट्रेंकुलाइज किया। बेहोश होने पर उसे पकड़ लिया गया। डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि तेंदुए का रेस्क्यू कर लिया गया है। जिला मुख्यालय लाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। इसके बाद जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें