फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एसपी से मिले किर्गिस्तान में फंसे युवकों के परिजन, वापस लाने की लगाई गुहार

किर्गिस्तान में फंसे पीलीभीत जिले के 12 युवकों के परिजन सोमवार को एसपी अभिषेक यादव से मिले। उन्होंने युवकों पर हो रहे अत्याचार की जानकारी दी और वापस लाने की गुहार लगाई। उधर, गृह विभाग ने डीएम से जानकारी मांगी है। जिले के बरखेड़ा, पूरनपुर, दियोरिया, गजरौला थाना क्षेत्र के गांवों के 12 युवक पिछले करीब तीन माह से किर्गिस्तान में फंसे हैं। युवकों को शहर की एक कॉलोनी में संचालित रिक्रूटिंग एजेंसी के संचालक ने कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर भेजा था। किर्गिस्तान में युवकों से दूसरी जगह काम कराया जा रहा है और उनके साथ मारपीट किए जाने की बात भी सामने आई। युवकों ने वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाई है। सोमवार को प्रेमवती, पुष्पा, केतकी आदि परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे। एसपी अभिषेक यादव से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी। एसपी ने मामले की जांच कर रहे सीओ सिटी से जानकारी ली। उधर, गृह विभाग ने डीएम से मामले की जानकारी मांगी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें