फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चंदिया हजारा पहुंचे डीएम-एसपी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, अफसरों को दिए निस्तारण के निर्देश

पीलीभीत के जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने रविवार को पूरनपुर तहसील क्षेत्र के चंदिया हजारा गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ जनसंवाद किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के निर्देश दिए। जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल, जलभराव, राजस्व समेत विभिन्न जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। ग्रामीणों ने स्थानीय स्तर पर सामने आ रही दिक्कतों और विकास कार्यों से संबंधित सुझाव भी अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने एक-एक कर समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों से उनके निस्तारण की स्थिति के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसंवाद के दौरान प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार परीक्षण कर उनका निर्धारित समय में निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी क्षेत्र में नियमित भ्रमण करें और मौके पर पहुंचकर समस्याओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लेते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें