पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सुहास निवासी अमित कुमार (22 वर्ष) का शव रविवार सुबह तालाब में उतराता मिला। वह शनिवार सुबह खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था और तब से लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।