पीलीभीत के देवपुरा गोशाला परिसर में गोवंशों के मरने की सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठन के लोगों ने बुधवार को हंगामा किया। सूचना पर एसडीएम सदर और सीओ सिटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। गोशाला परिसर में करीब 25 गोवंश मृत पाए गए। गोशाला प्रबंधन का दावा है कि मृत गोवंशों को पूर्व में गड्ढे में दफनाया गया था। बरसात के बाद हुए जलभराव से उनके शव ऊपर आ गए। वहीं हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने जांच कराने व कार्रवाई की मांग की है।