फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हाइड्रा से टकराकर खाई में उतरी रोडवेज बस, चालक को आई मामूली चोट, यात्री सुरक्षित

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 20 Jun 2026 04:42 PM IST

पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में शनिवार को रोडवेज बस और हाइड्रा मशीन की टक्कर के बाद बस सड़क किनारे खाई में उतर गई। हादसे के समय बस में करीब 22 यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित रहे और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। बस चालक को मामूली चोट लगी है, जबकि हाइड्रा चालक मौके से फरार हो गया।

शनिवार को रोडवेज बस पूरनपुर से पीलीभीत की ओर जा रही थी। इसी दौरान थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम सराय सुंदरपुर के पास सामने से आ रही हाइड्रा मशीन से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में उतर गई।

बस चालक चोटिल 
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन बस में सवार सभी 22 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बस चालक मोर सिंह पुत्र फूल सिंह, निवासी ग्राम कलापुर, थाना इज्जतनगर, जनपद बरेली को मामूली चोटें आई हैं।

सूचना मिलते ही गजरौला पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने सभी यात्रियों को सुरक्षित अन्य वाहनों के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना कराया। वहीं हादसे के बाद हाइड्रा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें