फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जूता कारोबारी के मकान में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का नुकसान

Tue, 09 Jun 2026 02:07 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

पीलीभीत के बिलसंडा में पुरानी बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा के समीप एक मकान में मंगलवार की दोपहर बाद भीषण आग लग गई। बमुश्किल कई घंटों के बाद आग पर काबू पाया जा सका है। आग से लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई गई है। 

गोला रोड पर पुरानी बैंक ऑफ बड़ौदा के पास शेखर का तीन मंजिला मकान है, जिसमें दुकान के मालिक शेखर अपने परिवार के साथ तीसरी मंज़िल पर रहते हैं। मंगलवार दोपहर रसोई में उनकी पत्नी ज्योति खाना बना रही थीं। इसी दौरान रसोई में लगी आग लग गई। 

देखते ही देखते आग दूसरी मंजिल तक फैल गई। सूचना पर उनके पति शेखर अपने अन्य साथियों के साथ घर पहुंचे। करीब एक घंटे के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से काफी सामान जल गया। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें