फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भारत-अमेरिका ट्रेड डील का विरोध, किसानों ने निकाला पैदल मार्च

Tue, 23 Jun 2026 05:15 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

पीलीभीत के पूरनपुर में किसान संगठन के पदाधिकारियों और भाकियू चढ़ूंगी गुट के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को काली पट्टी बांधकर भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन किया। संगठन के जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह कहलो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिरसा चौराहे से तहसील परिसर तक पैदल मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने ट्रेड डील को किसानों और कृषि क्षेत्र के हितों के लिए नुकसानदायक बताते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। 

रंजीत सिंह कहलो ने कहा कि संगठन किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों पर लगातार आवाज उठाता रहेगा। इस मौके पर प्रदेश सचिव गुरविंदर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष गुरिंदर सिंह, जिला उपाध्यक्ष जोग सिंह वर्क, तहसील अध्यक्ष जगविंदर सिंह, उपाध्यक्ष रेशम सिंह, कलीनगर तहसील अध्यक्ष मनजीत सिंह, परमीत सिंह, तहसील प्रभारी मनदीप सिंह, रंजीत सिंह सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष मंगल सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें