फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: किसान के घर में लगी आग, ट्रैक्टर-बाइक समेत काफी सामान जला, एक पशु मरा

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 02 Jun 2026 02:54 PM IST

पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र के घियोना गांव में सोमवार रात एक छप्परपोश घर में किसी तरह आग लग गई। इस घटना में गांव निवासी गंगाराम के परिवार को लगभग दो से ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने से ट्रैक्टर, बाइक, तीन साइकिलें और करीब एक कुंतल लहसुन जलकर राख हो गया। 

घरेलू सामान, गैस सिलिंडर तथा अन्य घरेलू वस्तुएं भी आग की चपेट में आ गईं। छप्पर में बंधे गोवंशीय पशु भी झुलस गए। इनमें से एक पशु मर गया, जबकि एक बैल बुरी तरह झुलस गया है। गंगाराम ने बताया कि उनका परिवार गर्मी के कारण घर के सामने स्थित बाग में सो रहा था। तभी देर रात अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

संपत्ति और पशुधन का नुकसान
आग की चपेट में आकर घर के पास लगे दो आम के पेड़ भी झुलस गए। पीड़ित परिवार ने घटना में लगभग दो से ढाई लाख रुपये के नुकसान का अनुमान बताया है। ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने के बाद भी काफी क्षति हुई। इस घटना को लेकर पूरे गांव में चर्चा का माहौल रहा। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें