फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: आबादी के पास पहुंचा विशालकाय मगरमच्छ, ग्रामीणों में मची अफरातफरी; देखें वीडियो

Sun, 01 Nov 2026 02:39 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

पीलीभीत के जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव लालपुर गौटिया में रविवार को आबादी के नजदीक विशालकाय मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया।

ग्रामीणों ने गांव के पास मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना तत्काल वन विभाग को दी। इस पर रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने सबसे पहले ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी पर हटाया। इसके बाद घेराबंदी कर मगरमच्छ को जाल में फंसाकर काबू किया। मगरमच्छ के सुरक्षित पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

नदी में छोड़ा गया मगरमच्छ 
मौके पर पहुंचे डिप्टी रेंजर दिग्विजय सिंह ने बताया कि रेस्क्यू किए गए मगरमच्छ का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इसके बाद उसे आबादी क्षेत्र से दूर प्राकृतिक आवास नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से जलस्रोतों के आसपास सतर्कता बरतने और किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर खुद पकड़ने का प्रयास करने के बजाय तत्काल विभाग को सूचना देने की अपील की। रेस्क्यू टीम में डिप्टी रेंजर दिग्विजय सिंह, बीट इंचार्ज रंजीत यादव, सौरव सहित अन्य वनकर्मी शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें