उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शादी के लिए ब्यूटी पार्लर में सजने संवरने गई दुल्हन के हार्ट अटैक से मौत की खबर झूठी निकली है। दुल्हन को अटैक नहीं आया था। वह फरार हो गई थी। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने महिला डॉक्टर और एक अन्य को हिरासत में ले लिया है।