फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जवल राणा आत्मदाह मामला: बुढ़ाना के डीएवी कॉलेज के आरोपी प्राचार्य को कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया जेल

छात्र उज्ज्वल राणा की मृत्यु के मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। डीएवी डिग्री कॉलेज बुढ़ाना के प्राचार्य प्रदीप कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ सात नवंबर को पहला मुकदमा दर्ज किया गया था। उज्ज्वल राणा मामले में बीते कई दिनों से छात्रों और परिजनों के विरोध प्रदर्शन जारी थे। अभियोजन पक्ष का आरोप है कि परीक्षा शुल्क को लेकर विवाद के बाद कॉलेज में प्राचार्य और कुछ लोगों ने छात्र के साथ दुर्व्यवहार किया, जिसके बाद छात्र ने चरम कदम उठाया। शनिवार को प्राचार्य की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी प्राचार्य को जेल भेज दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें