उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आंदोलनकारी शहीदों के सपनों को साकार किया जाएगा। रामपुर तिराहा स्थित शहीद स्मारक स्थल का री-डेवलपमेंट मास्टर प्लान तैयार होगा। इसके साथ ही संग्रहालय भी बेहतर और व्यवस्थित बनाया जाएगा। शहीद स्थल पर एक कैंटीन की स्थापना होगी। देवभूमि के मूल स्वरूप को सुरक्षित और संरक्षित रखने के लिए लैंड, लव और थूक जिहाद के विरुद्ध सख्त फैसले लिए गए हैं। इसमें दंगा विरोधी कानून भी शामिल है। सरकार ने नौ हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि खाली कराई है।