फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुजफ्फरनगर के श्रीराम कॉलेज को मिला स्वायत्तशासी महाविद्यालय का दर्जा

मुजफ्फरनगर के मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की कुलपति वाई विमला श्रीराम कॉलेज में आयोजित समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने श्रीराम कॉलेज को स्वायतशासी महाविद्यालय बनाए जाने की घोषणा की। अब वह विद्यार्थियों के प्रवेश, नामांकन प्रक्रियाओं और उनकी ओर से पेश किए जाने वाले पाठ्यक्रमों पर निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र होगा। विश्वविद्यालय से संबद्ध रहकर वह अपनी प्रवेश प्रक्रिया और परीक्षाएं स्वयं आयोजित कर सकते हैं। कॉलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति वाई विमला ने कॉलेज को स्वायत्तशासी कॉलेज का दर्जा प्रदान करने की घोषणा और प्रमाण-पत्र प्रदान गया। उन्होेंने कहा कि दक्षिण भारत में स्वयत्तशासी महाविद्यालय बहुत है लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस उपलब्धि का अभाव था। आज की घोषणा के बाद यह अभाव समाप्त हो गया है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि कॉलेज सभी नियमों का पालन करते हुए इस प्राप्त हुए इस दर्जे और उपलब्धि के दायित्व को पूरा करेगा। कार्यक्रम में चेयरमैन डॉक्टर एससी कूुलश्रेष्ठ ने कहा कि स्वायत्ता दर्जा प्राप्त होने के बाद उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जिम्मेदारियां उच्च शिक्षा के क्षेत्र में औरभी ज्यादा बढ गई हैं। महाविद्यालय विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा एवं अन्य सुविधाएं प्रदान करके उनके भविष्य को संवारने का प्रयास करेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें