मुजफ्फरनगर शहर की मुस्लिम आबादी की अधिकता वाले लद्दावाला के शिव मंदिर में हवन यज्ञ किया गया। करीब 32 साल बाद सोमवार को भगवान शिव के मंत्र ओम नम: शिवाय की गूंज सुनाई दी। हिंदू संगठनों के पदाधिकारी पहुंचे और प्रसाद बांटा। योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने बताया कि सोमवार को मंदिर को जागृत करने के लिए सुबह 10 बजे शुद्धिकरण यज्ञ किया गया। यज्ञ में हिंदू संगठन के पदाधिकारी, समाज के बुद्विजीवी और श्रद्धालु शामिल हुए।