मुजफ्फरनगर। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि दिवंगत सत्यपाल मलिक को राजकीय सम्मान मिलना चाहिए था। कोई जिम्मेदार व्यक्ति मिलेगा तो यह सवाल हम पूछेंगे। आखिर किसानों की बात करने वाले के साथ इस तरह क्यों किया गया। अखिल भारतीय जाट महासभा की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में टिकैत ने कहा कि ऐसा नहीं किया जाना चाहिए था। लोगों के बीच नाराजगी है। उधर, कार्यक्रम में सांसद हरेंद्र मलिक एवं समाज के गणमान्य लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।