मुजफ्फरनगर गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर संगत गुरबाणी से निहाल हुई। रोडवेज स्थित गुरुद्वारे में सुबह से ही वाहे गुरू के जयकारों की गूंज रही। इसके साथ ही निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरजीत सिंह गिराया, मनप्रीत सिंह बेदी, सनी देशमुख आदि शामिल रहे।