फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: सिकंदरपुर में जलभराव से परेशान ग्रामीण, सीकरी मार्ग पर धरने पर बैठे

भोपा क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में सीकरी मार्ग पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए रविवार को सिकंदरपुर, सीकरी और आसपास के गांवों के ग्रामीण सड़क पर भरे पानी के बीच तख्त आदि डालकर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना है कि सीकरी मार्ग पर जलभराव की समस्या वर्षों से विकराल रूप धारण कर चुकी है। बारिश के दिनों में तो स्थिति अत्यंत दयनीय हो जाती है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। ग्रामीणों ने कई बार स्थानीय प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान की गुहार लगाई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें