मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 1017 जोड़ों का विवाह कराया गया। एक तरफ हिंदू रीति रिवाज से सात वचन दिए गए और दूसरी तरफ मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह कुबूल किए गए। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद दिया। मेरठ रोड स्थित नुमाइश मैदान पर कार्यक्रम हुआ। 295 मुस्लिम जोड़ों का निकाह और 722 हिंदू जोड़ों का हिंदू रीति रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न कराया गया।