फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: पुलिसकर्मियों ने जोश और उमंग के साथ नगर में तिरंगा यात्रा निकाली

मुजफ्फरनगर में पुलिसकर्मियों ने जोश और उमंग के साथ नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। पुलिस के साथ खालापार में लोगों, महिलाओं व बच्चों ने भी तिरंगा लहराया। सभी को देश प्रेम का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा पुलिस लाइन से शुरू हुई। तिरंगा यात्रा में आगे देश भक्ति के गीत बजाते हुए डीजे चल रहा था। जिसके पीछे पुलिस कर्मी चले। तिरंगा यात्रा पुलिस लाइन से शुरू होकर बचन सिंह चौक, मालवीय चौक, टाउन हाल रोड, शिव चौक, मीनाक्षी चौक व फक्करशाह चौक होकर थाना खालापार पहुंच कर समापन हुआ। एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत, एसपी देहात आदित्य बंसल, एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ, एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे व अन्य अधिकारी हाथों में तिरंगा लेकर चले।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें