मुजफ्फरनगर में भगवान वराह की जयंती पर गांव समौली में कार्यक्रम आयोजित किया गया। योग साधना आश्रम बघरा के संस्थापक स्वामी यशवीर महाराज ने गांव में घर-घर भगवान वराह के चित्र का वितरण किया। उन्होंने कहा कि सनातन का झंडा सदैव ऊंचा रहेगा। गांव में जगह-जगह यशवीर महाराज का अभिनंदन किया गया।