फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: जानसठ बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पर हमला

जमीन की रजिस्ट्री कराने जा रहे जानसठ बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद शर्मा पर जानसठ में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। विरोध जताते हुए अधिवक्ताओं ने धरना दिया । पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जानसठ तहसील सब रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर हमला किया गया। इस दौरान वहां मौजूद एक हमलावर को वकीलों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। हमलावर किसी तरह से छुटकर फरार हो गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष पर हमले के विरोध में वकीलों ने हंगामा कर दिया। आक्रोशित अधिवक्ता हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सब रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर धरना देकर बैठ गए। मौके पर पहुंचे एसडीएम राजकुमार भारती, सीओ रुपाली राव व कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने अधिवक्ताओं को हमलावरों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने धरना समाप्त किया। पुलिस ने घायल नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया। पुलिस ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय से हमले से संबंधित एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। बताया गया हमले का डॉग रजिस्ट्री रुकवाना चाहते थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें