फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Muzaffarnagar: नरेश टिकैत बोले, गन्ने का रेट घोषित करे सरकार, पैदल मार्च निकाला

किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू ने महावीर चौक से प्रकाश चौक होते हुए कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार को गन्ने का भाव घोषित करना चाहिए। मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू कार्यकर्ता महावीर चौक स्थित जिला कार्यालय पर एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष नवीन राठी, योगेश शर्मा और पुरकाजी नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर फारुखी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे। दोपहर के समय भाकियू अध्यक्ष भी किसानों के बीच पहुंचे और सरकार से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग रखी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को मांगपत्र सौंपा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें