नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अग्रसेन विहार में पांच बदमाशों ने बाइक सवार फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले दो दोस्तों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से कंकरखेड़ा निवासी विशाल देशवाल (25) की मौत हो गई। अग्रसेन विहार निवासी अनुज (26) को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने मौके पर पहुंचकर जांच की।