फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: बिटिया को कार के बोनट पर लिटाया, दावा- हरिद्वार से ऐसे ही जल लेकर आए

हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए बुढ़ाना के राजन शर्मा ने छह माह की बिटिया को कार के बोनट पर लिटा दिया। इस दौरान वीडियो बनाई गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई तो लोगों ने मासूम को बोनट पर लिटाकर यात्रा करने पर नाराजगी भी जताई। बुढ़ाना के बड़ा बाजार में दुकान चलाने वाले राजन शर्मा, अपनी पत्नी रुबी शर्मा, बेटी रिया शर्मा, बेटे कृष्णा और छह माह की बेटी जिया के साथ हरिद्वार से कार में सवार होकर गंगाजल लेकर आए हैं। सोमवार को वह शिव चौक पर पहुंचे तो छह माह की बेटी को कार के बोनट पर लिटा दिया और काफी दूर तक इसी तरह सफर किया। दुकानदार ने बताया कि करीब 10 साल बाद उनके घर में बेटी का जन्म हुआ है। वह बेहद खुश थे। इसी वजह से बिटिया को बोनट पर लिटाकर कुछ दूर तक कांवड़ लेकर आए। उधर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई तो लोगों ने नाराजगी जताई और इस तरह बच्ची को चलती कार के बोनट पर लिटाने को गलत बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें