मुजफ्फरनगर में अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र ने बनाए जाने के विरोध में कोरी समाज के लोग कलक्ट्रेट पर धरना दे रहे हैं। डीएम कार्यालय के सामने तीन दिन से कोरी समाज के लोगों का धरना चल रहा है। धरने पर मौजूद अनिल कुमार और सौराज सिंह ने कहा कि उनके समाज और परिवार के बड़े बुजुर्गों के अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र पहले से ही बनते आए हैं। लेकिन अब जिला प्रशासन की ओर से अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने पर रोक लगा दी गई है। आवेदन किया जाता है तो लिख दिया जाता है की जाती तस्दीक नहीं हुई। यह कोरी समाज के लोगों के साथ अन्याय है। चेतावनी दी गई कि यदि कोरी समाज के लोगों के अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र नहीं बनाए जाते तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।