मुजफ्फरनगर खंड शिक्षा अधिकारी बुढ़ाना किरण यादव के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय खानपुर में न्याय पंचायत हुसैनपुर कलां के न्याय पंचायत स्तरीय खेलों का आयोजन किया गया। छात्राओं ने खो-खो, दौड़ और अन्य खेलों में हिस्सा लिया। विद्यालयों से खेल इंचार्ज अपनी अपनी टीमों को लेकर पहुंचे। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। खेलों का आयोजन बड़ी धूमधाम से अनुशासन को ध्यान में रखते हुए कराया जा रहा है।