फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुज़फ्फरनगर: 10 के नोटों से सजाई कांवड़, शिवभक्त बोला- 1400 में मिली एक हजार की गड्डी

मुज़फ्फरनगर में रविवार को 10 रुपये के नोटों से सजी एक कांवड़ दिखी, जिसको देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है। दिल्ली के शालीमार बाग के रहने वाले विकास ने बताया कि वो हर बार कलश कांवड़ लेकर आते हैं, लेकिन इस बार मन किया कुछ अलग करने का, तो नोटों से सजी कांवड़ में जल लेकर आ रहे हैं। शिवभक्त ने बताया कि कांवड़ में करीब 7 से 8 हज़ार रुपये के नोट लगाए हुए हैं, जिसको अभी और नोट लगाकर सजाया जाएगा। जब विकास से पूछा गया कि 10 के नोटों की गड्डी कैसे उपलब्ध हुई, तो उन्होंने बताया कि बहुत मुश्किल था मिलना, लेकिन 1400 रुपये देकर एक हजार की गड्डी मिली। विकास के साथ उनके दो साथी और हैं, जो इस कांवड़ को उठा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें