बिहार के मुंगेर से खरीदकर मुजफ्फरनगर व हरियाणा में बेचने वाले गिरोह के सरगना सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। शहर कोतवाली पुलिस ने चार पिस्टल, एक रिवाल्वर, पांच तमंचें व दो मस्कट बरामद की है। इन हथियारों को प्रधानी के चुनाव में प्रयोग किए जाने के मद्देनजर बेेचने का इरादा था। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि भोपा के गांव जोली निवासी सुभाष उर्फ कालू, करनाल निवासी हुसैन खान, भोपाल निवासी नासिर व कूकडा निवासी सुधीर को पकड़ा गया है। आज भी हथियार बेचने के लिए आए थे। चारों आरोपियों को गिरफ़्तार कर चालान कर दिया गया है। दो आरोपियों सुधीर व सुभाष का अपराधिक इतिहास है। अन्य दोनों के अपराधिक की जानकारी की जा रही है।