फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: भोपा गंग नहर में होमगार्ड ने लगाई छलांग, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

मुजफ्फरनगर के भोपा क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक होमगार्ड ने गंग नहर पुल से छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यक्ति पुलिस की वर्दी पहने हुए था और नहर में कूदने के कुछ ही देर बाद पानी में ओझल हो गया। मौके से बरामद मोबाइल फोन और बाइक के आधार पर उसकी पहचान रामपुर चौराहा निवासी 55 वर्षीय आनंद के रूप में हुई, जो होमगार्ड विभाग में कार्यरत था और वर्तमान में मुजफ्फरनगर में ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। नहर में गोताखोरों की सहायता से उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें