फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में राणा परिवार के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, शाह टाइम्स कार्यालय और राणा हाउस पहुंची टीम

मुजफ्फरनगर में सोमवार को ईडी की टीम ने राणा परिवार से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की। टीम पूर्व विधायक शाहनवाज राना के कार्यालय और राणा परिवार के घर पहुंची। इसके अलावा कादिर राना के भाई शाहनवाज राना के अखबार ‘शाह टाइम्स’ के कार्यालय पर भी ईडी की कार्रवाई चल रही है। राणा हाउस के बाहर सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं। शाह टाइम्स कार्यालय भी पहुंची ईडी की टीम ईडी की टीम ने शाहनवाज राना से जुड़े ‘शाह टाइम्स’ अखबार के कार्यालय पर भी पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। टीम की ओर से कार्यालय में दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड की जांच किए जाने की जानकारी सामने आई है। राणा हाउस पर भी छापेमारी राणा परिवार का घर खालापार थाना क्षेत्र में स्थित बताया गया है। ईडी की टीम यहां भी पहुंची है। घर के बाहर सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं। कार्रवाई के दौरान परिसर में आवाजाही पर नजर रखी जा रही है। कादिर राना और नूर सलीम के आवास पर भी कार्रवाई बताया गया कि राणा परिवार से जुड़े अन्य नेताओं के ठिकानों पर भी ईडी की कार्रवाई चल रही है। पूर्व सांसद कादिर राना और पूर्व विधायक नूर सलीम के आवास पर भी टीम के पहुंचने की जानकारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें