फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: सैलून पर बाल कटवाने को लेकर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र के बघरा कस्बे में सैलून पर बाल कटवाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सैदपुरा खुर्द निवासी निशु सैलून में एक ग्राहक के बाल काट रहा था। इसी दौरान बघरा निवासी शहजाद अपने बच्चे के बाल कटवाने पहुंचा और जल्दी बाल काटने को कहा। निशु ने पहले से मौजूद ग्राहक की कटिंग पूरी होने के बाद नंबर आने पर बाल काटने की बात कही। इसी को लेकर विवाद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को थाने ले गई। जांच अधिकारी नवनीत यादव ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निशु और शहजाद का चालान किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें