फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: आरटीआई की सूचना न मिलने पर भाकियू लोकशक्ति का विकास भवन में धरना

मुजफ्फरनगर में आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना न देने से आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति कार्यकर्ताओं ने विकास भवन में प्रदर्शन करते हुए सीडीओ कार्यालय के सामने धरना दिया। ब्लाक सचिव की ओर से 30 जनवरी तक वांछित सूचना दिये जाने का आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त हुआ। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष ठा.नीरज सिंह के नेतृत्व में विकास भवन पहुंचे किसानों ने सीडीओ कार्यालय के समक्ष धरना दिया। आरोप लगाया कि ब्लाक सचिव खतौली से ग्राम पंचायत सरधन दूधली के बारे में आरटीआई के माध्यम से सूचना मांगी गई है। लेकिन सूचना देने में आनाकानी की जा रही है। जिसके चलते पूर्व में की गई घोषणा के अनुरूप धरना शुरू किया गया। बताया कि धरना शुरू होने के बाद सचिव की ओर से फोन कर आश्वस्त किया गया है कि वह 30 जनवरी तक वांछित सूचनाएं उपलब्ध करा देगा। फिरोज खान, साबिर, समीरा, सिद्दीकी, वसीम, आसमोहम्मद, सुमित राजपूत आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें