गाजियाबाद में अधिवक्ताओं के साथ हुए प्रकरण को लेकर मुजफ्फरनगर जिले के अधिवक्ता सड़क पर उतर आए। शहर के प्रकाश चौक पर पैदल मार्च करते हुए धरना प्रदर्शन किया। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक के साथ अधिवक्ताओं ने पहले कचहरी में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद पैदल मार्च करते हुए अधिवक्ता प्रकाश चौक पहूुंचे और यहां पर धरना देकर बैठ गए। अधिवक्ताओं ने एकजुटता का आह्वान किया।