फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: सोशल प्लेटफार्म की मदद से बेचते थे अवैध हथियार, 5 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में सिविल लाइन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने सोशल प्लेटफार्म की मदद से अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले मेरठ निवासी पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। उनसे एक बिना नंबर की स्कूटी व तीन पिस्टलों सहित 15 अवैध हथियार बरामद किए है। गिरफ्तार आरोपी मेरठ के रहने वाले है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस टी न सन्धावली अंडरपास के पास से हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले पांच आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों से तीन पिस्टल , एक रिवाल्वर, नो तमंचे, दो मस्कट और बिना नंबर की स्कूटी बरामद की। सभी आरोपी मेरठ निवासी है। यह गिरोह यहां कुछ अपराधिक प्रवृत्ति के युवकों को हथियारों की हथियारों की डिलीवरी करने आया था। इन युवकों को पहले भी पिस्टल बेचे जा चुके है और वह युवक पहले पिस्टल की खरीद फरोख्त में जेल जा चुके है। उन युवकों दोबारा हथियारों की डिलीवरी दी जानी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें