मुजफ्फरनगर में आज मीरापुर उपचुनाव को लेकर जनसभा को संबोधित करने पहुंचे एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी मंच से जमकर गरजे। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर खूब निशाना साधा तो वहीं कटेंगे तो बटेंगे वाले बयान को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि झांसी में याकूब मंसूरी आग में कूद गया। उसने ये नहीं देखा कि किस समुदाय के बच्चे हैं। वह अपनी जुड़वां बेटियों को नहीं बचा सका। क्या योगी और पीएम मोदी याकूब के सामने कटेंगे तो बटेंगे का नारा दे सके हैं।