मीरापुर में उपचुनाव के लिए हो रहे मतदान के दाैरान ककराैली में मतदाताओं ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। आरोप था कि पुलिस उन्हें वोट डालने से रोक रही है। मतदान केंद्र पर हंगामे की सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची तो ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। वहीं महिलाओं से अभद्रता का आरोप भी लगाया। इस मामले में एक वीडियो सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, जिसमें एक महिला व पुलिस के बीच नोकझोंक होती दिख रही है। इसके अलावा क्षेत्र के सीकरी में भी मतदान केंद्र पर हंगामा हुआ।