मुजफ्फरनगर जनपद से कांवड़ मार्ग के ढाबों और होटलों के सत्यापन को लेकर हरिद्वार के लिए निकले योग साधना आश्रम के संचालक यशवरी महाराज को पुलिस ने नारसन पुलिस चौकी पर रोक दिया है। उन्हें हरिद्वार नहीं जाने दिया जा रहा है। होटल नाम सत्यापन अभियान के तहत स्वामी यशवीर महाराज शुक्रवार को हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे, लेकिन उत्तराखंड पुलिस ने उन्हें यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर पुलिस चौकी पर ही रोक दिया है। फिलहाल उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई है। मामले को लेकर स्वामी यशवीर महाराज के समर्थक भी मौके पर जुटने लगे हैं।