मुजफ्फरनगर जनपद में भोपा रोड पर सिल्वर टोन पल्स पेपर मिल में पेपर बनाने वाली सामग्री में आग गई। जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। एक दर्जन से अधिक पानी से लदे टैंकरों की मदद से दमकल विभाग कर्मचारी आग बुझाने में जुटे है। सहारनपुर, मेरठ से भी दमकल विभाग टीम मदद के लिए पहुंची है। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड पर दोपहर में अचानक पेपर मिल में आग लग गई। कर्मचारियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू करते हुए दमकल विभाग टीम को सूचना दी। तब टीम ने पहुंच कर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। आग न बुझती देखकर आसपास फैक्टरी से भी पानी से लदे टैंकर मंगाए गए। बाद में सहारनपुर, मेरठ से भी विभागीय टीम को बुलाया गया। दोपहर एक बजे से लगी आग अभी तक बुझ नही पाई है। दमकल विभाग के दो दर्जन से अधिक कर्मचारी सहित पचास लोग आग बुझाने के प्रयास में लगे है। सीएफओ अनुराग कुमार ने बताया कि अभी बचाव कार्य चल रहा है। आग कैसे लगी इस बारे में जानकारी हो सकी है।