फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagr: कुतुबपुर दताना में विवाद के बाद फायरिंग, दो युवक घायल

बुढाना थाना क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर दताना में ट्रैक्टर की रफ्तार को लेकर हुए विवाद के बाद फायरिंग हो गई, जिसमें दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रथम पक्ष के पारुल पुत्र ईश्वर और द्वितीय पक्ष के मोनू पुत्र घसीटू के बीच ट्रैक्टर की तेज रफ्तार को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ और फायरिंग की घटना हो गई। फायरिंग में पारुल और मोनू दोनों घायल हो गए। सूचना मिलते ही बुढाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। घटना की जानकारी मिलने पर उच्चाधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें