फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: "चवन्नी से अठन्नी, अठन्नी से रुपया और रुपया से सोना बनाया, राजनीति हाशिए वालों को भेजा विधानसभा और लोकसभा" : श्यामलाल पाल

मुजफ्फरनगर। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि जो समाज राजनीतिक हाशिए पर रहा है, जिन्हें राजनीति की एबीसीडी नहीं आ रही थी, ऐसे समाज को चमकता हुआ सोना बनाया। ऐसे लोगों को समाजवादी पार्टी ने अवसर दिया। अब वह लोग विधानसभा और लोकसभा में चमक रहे हैं। सपा ने उन्हें किसानों और मजदूरों का नेता बनाया। पूर्व सीएम अखिलेश यादव के बयान पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि बयान को कौन किस अर्थ में समझ रहा है, वह नहीं जानते। यह सच है कि समाजवादियों ने हमेशा गिरे हुए समाज को उठाया। सपा राजनीति की नर्सरी है। राजनीति सिखाकर विधानसभा और लोकसभा में भी जाने का मौका दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें