फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: पुलिस मुठभेड़ में पशु लुटेरा घायल, पिकअप, तमंचा और 97 हजार रुपये बरामद

मुजफ्फरनगर। खतौली पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के दौरान पशु लूट गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। सीओ खतौली Rupali Rai ने बताया कि पुलिस की मुठभेड़ में घायल हुए आरोपी ने अपना नाम उस्मान निवासी सरधना बताया है। पूछताछ में आरोपी ने खुद को पशु लूट गिरोह का सदस्य बताया और स्वीकार किया कि वह वारदात को अंजाम देने के इरादे से क्षेत्र में आया था। पुलिस के अनुसार 12 जून को गांव रसूलपुर कैलोरा के जंगल में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक पशुपालक को बंधक बना लिया था और उसके घेर में बंधे पशुओं को लूट लिया था। इस मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिकअप गाड़ी, तमंचा, कारतूस, खोखा कारतूस तथा 97 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें