बसपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती नगर के जीआइसी मैदान में आज चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंची हैं।2 बजकर19 मिनट पर उनका हेलीकॉप्टर हैलीपैड पर उतरा। बता दें कि मायावती लगभग दस वर्ष बाद चुनावी सभा को यहां संबोधित करेंगी। जनसभा व उनकी सुरक्षा में चार एएसपी, सात सीओ और दस इंस्पेक्टर व 450 पुलिसकर्मियों व पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है। नगरवासियों को जनसभा के दौरान आने जाने में होने वाली परेशानी के मददेनजर रूट डायवर्जन किया गया है। रैली में पहुंचन वालों को चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया है।